
मोहला-मानपुर के सुदूर ग्राम परवींडीह में सामुदायिक पुलिसिंग की अनोखी पहल, ग्रामीणों से सीधा संवाद; नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी दिया जोर
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – पुलिस और जनता के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बनाने की दिशा में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय यादव (भा.पु.से.) ने एक अनोखी पहल की। आईजी यादव अपनी पत्नी के साथ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम परवींडीह पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में करीब 150 से 200 ग्रामीण शामिल हुए। आईजी ने गांव की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उन्हें फल, कॉपी, पेन, पेंसिल, ट्राउजर, शर्ट, स्लीपर और खेल सामग्री वितरित की गई। वहीं ग्रामीणों को फावड़ा, बेलचा, कुदाल और कुल्हाड़ी जैसी कृषि उपयोगी सामग्री भी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में मिला इलाज, गांव में नियमित शिविर लगाने पर जोर
ग्राम परवींडीह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। आईजी अजय यादव ने स्वयं शिविर का निरीक्षण किया और कहा कि सुदूर क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को गांव के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
ग्रामीणों की मांग पर पुलिया निर्माण के लिए तत्काल पहल
कार्यक्रम के दौरान जंगलटोला के ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या बताते हुए पुलिया निर्माण की मांग रखी। इस पर आईजी अजय यादव ने तुरंत जिला प्रशासन से समन्वय कर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की पहल की और ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
नवीन कानूनों पर पुलिस अधिकारियों को दिए टिप्स
गांव के कार्यक्रम के बाद आईजी अजय यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पर चल रहे रिफ्रेशर कोर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनों की व्यवहारिक समझ विकसित कर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी विनोद कुमार मिंज एवं डीएसपी नेहा पवार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
पुलिस-जन विश्वास की नई मिसाल
सुदूर वनांचल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, बच्चों को शिक्षा और खेल के लिए प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आधारभूत सुविधाओं के लिए पहल करना पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग की यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


