
वैष्णव समाज ने शासन से की नियुक्ति रद्द करने की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
राजनांदगांव -राजनांदगांव स्थित श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास में हालिया नियुक्तियों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उपाध्यक्ष को हटाने की मांग के बाद अब न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं। वैष्णव समाज ने उनकी नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए शासन से इसे रद्द करने की मांग की है।
इस संबंध में वैष्णव समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद शासन को पत्र भेजकर पूरे मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदन में मनेरी का निवासी बताने का आरोप
पूर्व मंडलेश्वर कृष्ण कुमार वैष्णव ने प्रेस को जारी बयान में आरोप लगाया है कि श्रीमती पूर्णिमा साहू ने राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद के लिए दिए गए आवेदन में स्वयं को मनेरी, विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव का निवासी बताया था।
वैष्णव समाज का आरोप है कि आवेदन में दी गई निवास संबंधी जानकारी सही नहीं है और इसी आधार पर उनकी नियुक्ति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाज ने इसे गंभीर मामला बताते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया और प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।
शासन से जांच और नियुक्ति रद्द करने की मांग
वैष्णव समाज ने शासन से मांग की है कि अध्यक्ष पद की नियुक्ति के दौरान प्रस्तुत किए गए निवास प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि दस्तावेजों में गलत जानकारी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियुक्ति को निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
पूर्व मंडलेश्वर कृष्ण कुमार वैष्णव ने कहा है कि यदि शासन स्तर पर इस मामले में तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वैष्णव समाज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में याचिका दायर कर अध्यक्ष को पद से हटाने की कानूनी मांग की जाएगी।
फिलहाल इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि शासन और संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या जांच और कार्रवाई करता है।
जारीकर्ता:
पूर्व मंडलेश्वर कृष्ण कुमार वैष्णव
विशेष प्रेस नोट

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


