
शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 198 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद, गोवा व्हिस्की और बटवाइजर बीयर शामिल; महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पाटनखास पुलिस ने महाराष्ट्र की ओर से लाई जा रही मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सफेद रंग की कार से 198 बल्क लीटर यानी कुल 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई में शराब, कार और मोबाइल समेत करीब ₹5.33 लाख का माल जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी नेहा पवार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पाटनखास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर बोरी-बंजारी मार्ग में घेराबंदी
पुलिस को 31 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार क्रमांक MH31DX3100 में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर महाराष्ट्र की तरफ से ग्राम बंजारी की ओर लाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बोरी-बंजारी मार्ग स्थित महुआ झाड़ के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की सफेद कार मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
20 पेटी में मिली गोवा व्हिस्की और बटवाइजर बीयर
तलाशी के दौरान कार से कुल 198 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 14 पेटी गोवा व्हिस्की और 6 पेटी बटवाइजर बीयर, यानी कुल 20 पेटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार FIR में बरामद शराब को मध्यप्रदेश निर्मित दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र का 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार चालक स्वप्निल रहिले, पिता रामदास रहिले, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना देवरी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को मौके से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ और विवेचना के दौरान पुलिस को शराब तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात कही गई है। पुलिस अब इस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और पतासाजी में जुटी है।
कार-मोबाइल समेत ₹5.33 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने कार्रवाई में—
- 198 बल्क लीटर अवैध शराब (20 पेटी) — ₹1,23,300
- कार क्रमांक MH31DX3100 ARIA — ₹4,00,000
- मोबाइल फोन — ₹10,000
- कुल जब्त संपत्ति — ₹5,33,300
बरामद की है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में थाना/चौकी पाटनखास, थाना अंबागढ़ चौकी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर सामने आने वाले अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


