
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी -राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव (भापुसे) ने 21 अगस्त को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस दौरे में IG ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर लंबित अपराधों, मर्ग, शिकायतों और साइबर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि लंबित मामलों के निराकरण में तेजी के साथ-साथ विवेचना की गुणवत्ता भी बेहतर होनी चाहिए।
साइबर फ्रॉड पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
IG अजय यादव ने साइबर अपराधों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही बिना देरी कार्रवाई शुरू की जाए। पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ संबंधित बैंक और संस्थाओं से समन्वय कर ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थानों से लेकर पुलिस कैंप तक निरीक्षण
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान IG ने थाना मोहला और थाना खड़गांव पहुंचकर थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं के कामकाज का जायजा लिया। थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद उन्होंने पुलिस कैंप परवींडीह का निरीक्षण किया। यहां तैनात जवानों से मुलाकात कर उनकी ड्यूटी और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विषम परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभा रहे जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका मनोबल मजबूत किया।
स्कूल पहुंचे IG, बच्चों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान IG अजय यादव प्राथमिक शाला परवींडीह भी पहुंचे। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
ITBP जवानों से भी मिले
IG ने ITBP 40वीं बटालियन कैंप का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात जवानों से ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे जवानों का हालचाल जाना। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया और बेहतर समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया।
पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं की जांच, किया वृक्षारोपण
IG ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यप्रणाली और अभिलेखों की स्थिति देखी। अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित पुलिस परिसर का संदेश दिया।
आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस महकमे में बढ़ी सक्रियता
IG के अचानक निरीक्षण के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों में उत्साह का संचार हुआ। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिसिंग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक भुवनेश्वर कश्यप सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


