
राजनांदगांव। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा राजनांदगांव में पत्रकारों के लिए विशेष वार्तालाप कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ रखा गया है।
23 अगस्त को एबीस ग्रीन में जुटेंगे मीडिया साथी
कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त 2026 को एबीस ग्रीन, रायपुर नाका, राजनांदगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं संवाद किया जाएगा।
पत्रकारों के लिए संवाद और कार्यशाला
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पत्रकारों के साथ संवाद और कार्यशाला के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों की प्रभावी मीडिया कवरेज पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पत्र सूचना कार्यालय की ओर से राजनांदगांव के सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान
स्थान: एबीस ग्रीन, रायपुर नाका, राजनांदगांव
दिनांक: 23 अगस्त 2026
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
आयोजक: पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


