
राजनांदगांव। नाबालिग बच्चों के हाथों में बाइक और अन्य वाहन देने वाले अभिभावक अब सावधान हो जाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर राजनांदगांव यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जागरूकता और समझाइश अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि निर्धारित आयु पूरी किए बिना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में वाहन चलाना न केवल जानलेवा साबित हो सकता है, बल्कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया।
स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
अभियान के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने बच्चों को बताया कि नाबालिग उम्र में वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। एक छोटी सी लापरवाही बच्चे के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
माता-पिता से पुलिस की खास अपील
यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ही उन्हें वाहन चलाने की अनुमति दें।
पुलिस ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता, परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें।
अब नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता अभियान के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी जारी रहेगी। भविष्य में नाबालिग वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार मोटरयान अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का संदेश साफ है—बच्चों को वाहन की चाबी देने से पहले उनकी उम्र और लाइसेंस जरूर देखें, क्योंकि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


