
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का कथित हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सब्जी में नमक कम होने की बात पर 23 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, सास-ससुर पर विवाहिता के मुंह में जबरन करीब 100 ग्राम गुड़ाखू ठूंसने और नाक में खाने का तेल डालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
मामला गुरुजीभाटा (अ) गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता रीना साहू की शादी करीब आठ महीने पहले अरविंद साहू से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही रीना को दहेज को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में बैठक भी हुई, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।
नमक कम होने की बात पर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि बीती रात सब्जी में नमक कम होने को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सास-ससुर ने उसे कथित तौर पर पकड़ लिया और उसके मुंह में जबरन गुड़ाखू ठूंस दिया। आरोप यह भी है कि उसकी नाक में खाने का तेल डाला गया।
घटना के बाद पीड़िता अमलीपदर थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घटना ने घरेलू हिंसा और कथित दहेज प्रताड़ना को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली घरेलू विवाद किस हद तक हिंसक रूप ले सकता है, यह मामला उसका एक गंभीर उदाहरण बनकर सामने आया है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


