केसीजी पुलिस के लिए हेल्थ चेकअप कैंप: 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए फिट रहने के टिप्स

addtext 08 18 02.16.44

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -पुलिस की ड्यूटी में लगातार तनाव, अनियमित कार्य समय और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर केसीजी पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के थाना स्टाफ ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. नवीन जैन, डॉ. गायत्री साहू एवं डॉ. निखिलेश बोरकर ने पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शरीर को फिट रखने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हानिकारक वस्तुओं से दूर रहने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को बदलती जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार के महत्व को समझाया।

पुलिस विभाग की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण कार्यप्रणाली को देखते हुए आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। शिविर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित विभिन्न थानों का स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिसकर्मियों की सेहत पर फोकस

पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना विभागीय कार्यक्षमता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बेहतर जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। केसीजी पुलिस की यह पहल इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में सामने आई है।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top