
राजनांदगांव। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की प्रशासनिक तैयारियों को परखने और नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए राजनांदगांव में 20 अगस्त को बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे रानीसागर तालाब, लालबाग स्थित वाईडनर स्कूल के सामने बाढ़ आपदा पर आधारित यह अभ्यास किया जाएगा।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (गृह मंत्रालय, नई दिल्ली), छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान राहत-बचाव व्यवस्था, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा जाएगा।
🚨 घबराएं नहीं, यह सिर्फ अभ्यास है
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आपदा की वास्तविक घटना नहीं, बल्कि तैयारियों को जांचने के लिए आयोजित अभ्यास है।
नागरिकों से मॉक ड्रिल के दौरान शांति बनाए रखने, सही जानकारी साझा करने और प्रशासन की गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की गई है।
आपदा से पहले तैयारी, संकट के समय सबसे बड़ी ताकत
मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल सरकारी तंत्र की तैयारियों की जांच करना नहीं, बल्कि आम लोगों को यह समझाना भी है कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में किस तरह संयम बरतना है, प्रशासन के निर्देशों का पालन करना है और अफवाहों से बचना है।
20 अगस्त को रानीसागर तालाब में होने वाली यह मॉक ड्रिल राजनांदगांव में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अहम परीक्षण मानी जा रही है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


