ऑनलाइन पार्सल की आड़ में ड्रग्स-हथियारों की डिलीवरी पर मोहला मानपुर पुलिस का शिकंजा

addtext 08 13 07.14.56

डिलीवरी पार्टनर्स की विशेष बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश, संदिग्ध पार्सल दिखे तो तुरंत साइबर सेल को करें सूचना

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में नशीले पदार्थों और खतरनाक सामान की सप्लाई रोकने के लिए मोहला पुलिस ने अब डिलीवरी नेटवर्क पर निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार ने जिले के ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के संचालकों और डिलीवरी पार्टनर्स की विशेष बैठक ली।
बैठक में पुलिस ने साफ निर्देश दिए कि डिलीवरी के दौरान यदि किसी पार्सल या बुकिंग में ड्रग्स, ई-लाइटर, चाकू अथवा अन्य संदिग्ध और खतरनाक गैजेट्स होने की आशंका नजर आती है, तो उसकी डिलीवरी नहीं की जाए। ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल मोहला साइबर सेल को देने के निर्देश दिए गए हैं।
संदिग्ध बुकिंग पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस अधिकारियों ने डिलीवरी पार्टनर्स को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। किसी ग्राहक, पार्सल या बुकिंग को लेकर संदेह होने पर स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है, ताकि समय रहते जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर आस्था वर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी नशीले पदार्थों और संदिग्ध वस्तुओं की ऑनलाइन सप्लाई से जुड़े संभावित मामलों को लेकर डिलीवरी पार्टनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस की अपील—सिर्फ डिलीवरी नहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी
पुलिस ने डिलीवरी पार्टनर्स से अपील की कि वे केवल व्यवसायिक कड़ी के रूप में नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में भी अपनी भूमिका निभाएं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के बीच संदिग्ध पार्सलों की समय पर सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top