
राजनांदगांव -हरेली पर्व के दिन राजनांदगांव में चोरों ने जिला स्वास्थ्य कार्यालय को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गुरुद्वारा चौक के पास स्थित स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में चोर दरवाजे का लॉक खोलकर अंदर दाखिल हुए और तीन AC, एक कूलर तथा इन्वर्टर चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात रात के समय हुई। सुबह कार्यालय पहुंचने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
🔴 20 दिन में दूसरी बार चोरी, पहली वारदात का खुलासा अब तक नहीं
सबसे गंभीर बात यह है कि इसी जिला स्वास्थ्य कार्यालय में करीब 20 दिन पहले भी चोरी की घटना सामने आई थी। उस दौरान चोर डेस्कटॉप ऑल-इन-वन, टीवी और AV बैटरी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे।
पहली चोरी के मामले में पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है और इसी बीच उसी कार्यालय में दूसरी चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
🏥 स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में चोरी से सुरक्षा पर सवाल
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के कार्यालय से ही AC और अन्य सामान चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यालय ही चोरों से सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है? चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं और महज कुछ ही दिनों के अंतराल में एक ही कार्यालय को दोबारा निशाना बनाया जाना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है।
❓ बड़ा सवाल
एक ही कार्यालय में 20 दिन के भीतर दूसरी चोरी कैसे हुई?
पहली चोरी के आरोपियों तक पुलिस अब तक क्यों नहीं पहुंच पाई?
चोरों ने लॉक खोलकर वारदात को कैसे अंजाम दिया?
सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी मजबूत है?
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि दूसरी चोरी के इस मामले में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है और सरकारी कार्यालयों में लगातार हो रही चोरी पर लगाम कैसे लगाई जाती है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


