राजनांदगांव में ED की बड़ी दबिश! कई ठिकानों पर एक साथ जांच, एस नाहटा औऱ ललित भंसाली के यहां पहुंची टीम

addtext 08 13 12.17.32

राजनांदगांव में ED की दबिश | कई ठिकानों पर जांच | नाहटा-भंसाली के ठिकाने जांच के दायरे में | करीब 10 गाड़ियों में पहुंची टीम | कार्रवाई जारी

रायपुर -राजनांदगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शहर में कई ठिकानों पर दबिश दी है। ED की टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल तेज हो गई और कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ED की टीम बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ करीब 10 गाड़ियों में राजनांदगांव पहुंची है। टीम द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यश नाहटा, ललित भंसाली सहित एक अन्य व्यक्ति से जुड़े ठिकाने ED की जांच के दायरे में हैं।

🔎 दस्तावेजों और लेन-देन की जांच?

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम ठिकानों पर दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले और किन खास दस्तावेजों को लेकर की जा रही है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

⚡ ED की कार्रवाई से शहर में बढ़ी हलचल

सुबह से जारी इस कार्रवाई की खबर फैलते ही राजनांदगांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग ED की कार्रवाई के कारणों और जांच के दायरे को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

फिलहाल ED की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या-क्या सामने आया और ED की आगे की कार्रवाई क्या होगी।

Sansani Times की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। जैसे ही ED की कार्रवाई से जुड़ी आधिकारिक या पुष्ट जानकारी सामने आती है, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top