
पथरिया और सिटी कोतवाली क्षेत्र की 3 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी का खुलासा, 100 क्विंटल चावल समेत करीब ₹10 लाख का माल बरामद
मुंगेली-पथरिया- जिले में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद राशन दुकान चोरी की कई वारदातों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।
3 राशन दुकानों में चोरी का खुलासा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पथरिया और सिटी कोतवाली क्षेत्र की 3 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में राशन सामान बरामद किया गया है।
100 क्विंटल चावल सहित लाखों का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
200 कट्टी चावल — करीब 100 क्विंटल
16 कट्टी शक्कर
₹24 हजार नगद
चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन
चोरी के लिए इस्तेमाल किए गए औजार
मोबाइल फोन
बरामद किए हैं। बरामद सामान और जब्त वाहन सहित कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
पूछताछ में दूसरे जिलों की वारदातों के भी सुराग
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से अन्य जिलों में भी राशन दुकानों में चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
फरार आरोपियों की तलाश तेज
मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह द्वारा चोरी किए गए राशन को कहां खपाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई
मुंगेली पुलिस की यह कार्रवाई एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत की गई। पुलिस की कार्रवाई से शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पथरिया और सिटी कोतवाली क्षेत्र की चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है, बल्कि पूछताछ के आधार पर अन्य जिलों में सक्रिय चोरी के नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


