
राजनांदगांव में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठे पेंशनरों के हक और हित के मुद्दे, संगठन ने कहा—सदस्य अकेला नहीं, पूरा संगठन उसके साथ
राजनांदगांव- पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और महंगाई राहत बढ़ाने की मांग को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव ने आवाज बुलंद की है। सोमवार, 10 अगस्त को ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर स्थित जिला पेंशनर्स भवन में संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद पेंशनर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर महंगाई राहत बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीआर देवांगन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। बैठक में प्रांताध्यक्ष डॉ. केएल टांडेकर, महामंत्री केपी सिंह, संगठन सचिव राजेश कुमार रथी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आरपी लांजकर, संरक्षक एएच अंसारी सहित प्रदेश, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर साथी मौजूद रहे।
पेंशनर की लंबित पेंशन का मामला संगठन ने कराया निराकृत
बैठक में जिला अध्यक्ष जीआर देवांगन ने संगठन की सक्रियता का उदाहरण देते हुए बताया कि पेंशनर साथी अशोक कुमार सिंह, वर्ग-2 लिपिक का स्वत्वों एवं पेंशन निर्धारण का मामला करीब छह माह से विभागीय स्तर पर लंबित था। मूल विभाग और लेखा-कोष विभाग के बीच मामला लंबित रहने के बाद संगठन के संज्ञान में आने पर जिला संगठन ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार कर त्वरित निराकरण की मांग की।
संगठन के प्रयासों के बाद मामले का सकारात्मक निराकरण हुआ और संबंधित पेंशनर के स्वत्वों एवं पेंशन का निर्धारण कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के पास ऐसे अनेक मामले आते हैं, जिन्हें संगठन के माध्यम से निराकृत कराने का प्रयास किया जाता है।
नए सदस्यों का किया सम्मान
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। तहसील अध्यक्षों द्वारा अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की गई।
पेंशनरों को दी गई महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी
मुख्य अतिथि डॉ. केएल टांडेकर ने पेंशनरों को अपनी धन-संपत्ति और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी समय रहते परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आवश्यक जानकारी परिवार को नहीं होने के कारण बाद में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पेंशनरों से अपने बैंक में संपर्क कर कंप्रिहेंसिव पेंशन पैकेज (CPP) के अंतर्गत खाता पंजीकृत कराने की भी सलाह दी। इसके माध्यम से दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही प्रत्येक पेंशनर को प्रतिवर्ष आयकर रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी गई।
दिवंगत पेंशनर साथियों को दी श्रद्धांजलि
बैठक में विगत माह दिवंगत हुए पेंशनर साथियों स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ठाकुर, स्वर्गीय सेवक दास साहू, स्वर्गीय अलख राम साहू और स्वर्गीय कुशाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं संगठन की ओर से श्रीमती मुन्नी बाई देवांगन के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन, पुष्पवर्षा एवं स्वस्तिवाचन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
महामंत्री केपी सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करने का आह्वान किया।
महंगाई राहत बढ़ाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
बैठक के समापन के बाद पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राजनांदगांव कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए पेंशनरों के लिए महंगाई राहत बढ़ाने की मांग की गई। संगठन ने पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर शासन से शीघ्र सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


