
राजनांदगांव पुलिस ने जिले में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 346 पौवा (65.52 बल्क लीटर) अवैध शराब, बिक्री से प्राप्त नगदी और अन्य सामग्री सहित कुल 50,180 रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (IPS) के पर्यवेक्षण में साइबर सेल, थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर और चौकी चिखली की संयुक्त टीम ने 6 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान कोतवाली, बसंतपुर और चौकी चिखली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की गई।
कोतवाली थाना: आरोपी कृपेश रजक के कब्जे से 50 पौवा देशी और 10 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
बसंतपुर थाना उत्तम प्रजापति से 51 पौवा तथा दउआ राम प्रजापति से 60 पौवा अवैध शराब बरामद हुई।
चौकी चिखली: धनेश भीमरे के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 185 पौवा अवैध शराब जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
कृपेश रजक (रामनगर, राजनांदगांव)
उत्तम प्रजापति (ग्राम सिंगदई)
दउआ राम प्रजापति (ग्राम सिंगदई)
धनेश भीमरे (मोतीपुर, चंदन नगर)
अभियान रहेगा जारी
राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Rajnandgaon Police, अवैध शराब, शराब तस्करी, आबकारी एक्ट, अंकिता शर्मा, राजनांदगांव पुलिस कार्रवाई, Chhattisgarh News.

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


