राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नक्शा बटांकन में केवल 54 प्रतिशत प्रगति मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर बटांकन की प्रगति 75 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, स्वामित्व योजना तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का अभियान चलाकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन कराने और स्वामित्व योजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
पीएम सूर्यघर और प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सुंदरा के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली। दोनों योजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ग्रामीणों को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा। इसके लिए गांवों में चौपाल लगाकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराया जाए।
48 में से 32 आवास पूर्ण
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि ग्राम सुंदरा में स्वीकृत 48 आवासों में से 32 आवास पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर ने शेष अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर जितेंद्र यादव ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों और किसानों से जुड़े राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से वंचित न रहे और सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



