
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छह नए जिलों में खेल गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिलों में जिला खेल अधिकारी के नए पदों को मंजूरी दे दी है।
मंत्रालय से 4 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन जिलों में खेल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला स्तर पर खेल गतिविधियों के संचालन में तेजी आएगी।
अब तक इन नए जिलों में अलग से खेल अधिकारी नहीं होने के कारण कई प्रशासनिक और खेल संबंधी कार्य प्रभावित होते थे। नए पदों की स्वीकृति से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का लाभ मिलने की उम्मीद है।
राज्य शासन का यह निर्णय ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खेलों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


