
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा संचालित “खाकी किड्स – सुरक्षित भविष्य हेतु युवा मनों का सशक्तिकरण” अभियान के तहत नीरज पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून की समझ, साइबर सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सीएसपी वैषाली जैन (आईपीएस), डीएसपी सुमन जायसवाल, निरीक्षक कैलाश मरई एवं स्वयं सिद्धा संस्था की विशेषज्ञ सोनाली चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों से संवाद कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर नीरज वाजपेई, सोनल वाजपेई तथा प्राचार्य एकता गांधी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किशोर एवं युवाओं से संबंधित कानूनी प्रावधान, एंटी-रैगिंग, लैंगिक संवेदनशीलता, नागरिक दायित्व, यातायात नियमों का पालन तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनने के साथ-साथ परिवार और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का भी आह्वान किया।
स्वयं सिद्धा संस्था की विशेषज्ञ सोनाली चक्रवर्ती ने युवाओं को लैंगिक समानता, सम्मानजनक व्यवहार, सुरक्षित वातावरण और संवेदनशील समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव पुलिस के अनुसार “खाकी किड्स” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूकता (Awareness), जिम्मेदारी (Responsibility) और अधिकार (Rights) के मूल सिद्धांतों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करना है। अभियान के माध्यम से युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


