
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी -जिले में नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता के लिए शासन की पहल के तहत एक और पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की गई। वर्ष 2010 में नक्सली हिंसा में मारे गए ग्रामीण स्वर्गीय गंगा राम की पत्नी श्रीमती रामसो बाई को केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2010 को थाना मानपुर क्षेत्र के ग्राम सुडियाल में नक्सलियों ने स्वर्गीय गंगा राम की उनके घर के सामने हत्या कर दी थी। घटना के बाद शासन द्वारा स्वीकृत सहायता राशि अब पीड़ित परिवार को प्रदान की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) ने श्रीमती रामसो बाई को सहायता राशि सौंपते हुए बताया कि उनकी आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट (एफडी) के रूप में तथा 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है, ताकि परिवार को दीर्घकालिक आर्थिक संबल मिल सके।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पवार, मुख्य लिपिक प्रशांत राहुल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
शासन और पुलिस प्रशासन ने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राहत एवं पुनर्वास का लाभ लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


