
लोक कलाकारों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के आवेदन शुरू, सालाना 24 हजार रुपये तक मिलेगी सहायता
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, लोक नृत्य, संगीत, शिल्प, लोकगाथा और पारंपरिक पाक कला से जुड़े कलाकार होंगे पात्र
रायपुर,-छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा लोक कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के माध्यम से चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, पारंपरिक पाक कला और छत्तीसगढ़ी सौंदर्य कला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए कलाकार का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य होगा। साथ ही आवेदक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की प्रति संलग्न करनी होगी।
आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर के पते पर भेजे जा सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in� तथा संचालनालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से लिखा जाए। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा और समिति का निर्णय अंतिम होगा।
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की लोक कला परंपराओं को संरक्षित करना, लोक कलाकारों को आर्थिक सहयोग देना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


