
आराधना कॉन्वेंट स्कूल में पुलिस और यातायात विभाग का संयुक्त कार्यक्रम, बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कांकेर -पखांजूर-स्कूली बच्चों को सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से पखांजूर पुलिस एवं यातायात विभाग ने आराधना कॉन्वेंट स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे, एसडीओपी कुलदीप बंजारे, थाना प्रभारी तेज वर्मा तथा यातायात विभाग के अधिकारी दीपक साव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करता है, तो बिना डर के इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को दें। साथ ही बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सड़क सुरक्षित तरीके से पार करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि बच्चों में सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना पुलिस की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी पखांजूर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभा सकें।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


