
पीवी-89 और पीवी-92 लघु जलाशय की नहरों में डिजाइन और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी, सुधार नहीं होने पर बिल रोकने सहित होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ -पखांजूर क्षेत्र के पीवी-89 और पीवी-92 लघु जलाशय की नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विभागीय जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य के दौरान स्वीकृत डिजाइन एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। इसका परिणाम यह रहा कि कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग निर्माण के कुछ ही समय बाद टूटने लगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।
जल संसाधन विभाग ने ठेकेदार से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार नहीं किया गया, तो ठेकेदार का भुगतान (बिल) रोकने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का कहना है कि सार्वजनिक धन से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


