राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न्स का बड़ा ऐलान, 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल; स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग

addtext 08 03 10.17.46

राजनांदगांव -भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव के एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर 4 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इंटर्न्स ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए वर्तमान 15,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग की है।
इंटर्न्स का कहना है कि वे अस्पताल में ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, रात्रिकालीन ड्यूटी और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं में नियमित रूप से कार्य करते हैं, लेकिन मौजूदा स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई के अनुरूप नहीं है।
ज्ञापन में बताया गया है कि इस संबंध में पहले भी स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं तथा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके चलते सभी इंटर्न्स ने सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
हालांकि इंटर्न्स ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी, कैजुअल्टी और आईसीयू जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की है।
अब सभी की नजर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर टिकी है, क्योंकि इस आंदोलन का असर मेडिकल कॉलेज की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top