दुर्ग के बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: राजनांदगांव से चोरी की गई 2 मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

addtext 08 03 05.51.33

राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुर्ग जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राजनांदगांव जिले से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भैसातरा निवासी समारू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 08 AY 5435) मोटरसाइकिल ग्राम बिजनापुर स्थित उनके समधी के घर के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। इस मामले में चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 401/2026 के तहत धारा 331 एवं 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (IPS) और एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं चौकी मोहारा की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम ढारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर अरुण साहू (40), विक्रम चंद्रवंशी (38) और जागेश्वर साहू (30) को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपी अरुण साहू की निशानदेही पर चोरी गई हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 08 AY 5435) बरामद की गई। इसके अलावा थाना डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम करमरी से चोरी हुई HF Deluxe (CG 08 AF 0852) भी आरोपियों से जब्त की गई, जो थाना डोंगरगांव के अपराध क्रमांक 227/2026 से संबंधित है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ राजनांदगांव और आसपास के जिलों में चोरी के कई अन्य मामले दर्ज हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राजनांदगांव पुलिस ने इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं चौकी मोहारा पुलिस टीम की भूमिका को सराहनीय बताया है।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top