
राजनांदगांव- जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गायत्री विद्यापीठ में लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित ‘लायंस टॉप टेन’ सम्मान समारोह में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 30 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, कला, अनुशासन, नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय के बैंड की मधुर धुन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन ने कहा कि लायंस टॉप टेन केवल मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन, उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति की भावना का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया। लायंस टॉप टेन के संस्थापक सुनील बरडिया ने विद्यार्थियों से ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछकर उन्हें पुरस्कृत किया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में सीबीएसई, सीजी बोर्ड एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को स्कूल टॉपर, राइजिंग स्टार, स्पोर्ट्स आइकन, बेस्ट ओरेटर, मल्टी टैलेंटेड, बेस्ट डिसिप्लीन, फुल अटेंडेंस, ऑलराउंडर, आर्ट एवं क्राफ्ट, टेक्नोफिल इनोवेटर सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। वहीं सुरजन परिवार की ओर से संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के लिए दिए जाने वाले ‘वेल कल्चर्ड स्टूडेंट’ पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, संस्थापक सुनील बरडिया, सचिव अशोक पवार, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित क्लब के सदस्य, गायत्री शिक्षण समिति के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती अंजलि सोनवानी ने किया।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


