सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव: रायपुर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना
रायपुर – सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के चितवन सोसायटी स्थित परशुराम दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुमित बनर्जी के निवास पर भगवान भोलेनाथ की पार्थिव प्रतिमा (शिवलिंग) का निर्माण कर विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस धार्मिक आयोजन में परशुराम दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चितवन सोसायटी के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर प्रदेश और देश में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चना का विधिवत संचालन आचार्य पंडित गोविन्द उपाध्याय, वेद विभूषण पं. तरुण उपाध्याय, वेद विभूषण पं. ऋषभ तिवारी, वेद विभूषण पं. सौरभ पाण्डेय, वेद विभूषण पं. अमित तिवारी एवं वेद विभूषण पं. आदित्य तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया।
पूरे आयोजन के दौरान परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समाज में सद्भाव, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



