राजनांदगांव में पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप, विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन
भारतीय किसान मोर्चा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी
ने दिया समर्थन
राजनांदगांव – राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिले के पटवारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। सामूहिक अवकाश लेकर जिलेभर के पटवारी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके चलते कई स्थानों पर राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे। आंदोलन को “कर्तव्य, न्याय और भागीदारी आंदोलन” का भी समर्थन मिला।
पटवारी संघ ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के समक्ष लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में प्रांतीय निर्णय के तहत यह सांकेतिक आंदोलन किया गया।
इन मांगों को लेकर आंदोलन
वर्षाकाल में नक्शा बटांकन कार्य स्थगित किया जाए।
स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण में होने वाले खर्च का भुगतान किया जाए।
डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के लिए सर्वेयरों की नियुक्ति एवं एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पटवारियों की पदोन्नति और वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण किया जाए।
कार्यालय आधारित ऑनलाइन उपस्थिति के स्थान पर मैदानी कार्यों की प्रकृति के अनुरूप वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।
राजस्व कार्य रहे प्रभावित
सामूहिक अवकाश के कारण जिले के कई तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, राजस्व अभिलेखों से जुड़े अन्य कार्य तथा आम नागरिकों के कई जरूरी काम प्रभावित हुए। इससे राजस्व कार्यालयों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी
राजस्व पटवारी संघ ने कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संघ का कहना है कि मैदानी स्तर पर बढ़ते कार्यभार और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के बिना राजस्व व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना कठिन होता जा रहा है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



