अगले 3 दिन बरसेगा आसमान: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

addtext 08 03 04.00.26


रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी सक्रिय मानसून द्रोणिका के कारण प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में यहां हुई अच्छी बारिश
प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—
दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा – 40-40 मिमी
कटेकल्याण और सुकमा – 30-30 मिमी
सरिया, कानोरा और नया बाराद्वार – 20-20 मिमी
इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरस सहित कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की सलाह
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
आकाशीय बिजली के समय पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें।
किसान मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें और खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतें।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top