राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। छुरिया क्षेत्र के शिकारीमहका सेवा सहकारी समिति में बड़े आर्थिक घोटाले के आरोप सामने आए हैं। समिति के प्रबंधक कन्सराम साहू और उनके दामाद सहायक प्रबंधक रेवारीराम साहू पर नियमों के विरुद्ध कार्य कर लाखों रुपये की अनियमितता करने की शिकायत की गई है।
आरोप है कि दोनों वर्षों से एक ही समिति में पदस्थ रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रबंधक द्वारा अपने दामाद को अनुचित लाभ, अधिक वेतन और फर्जी बिल पास कराकर राशि निकालने की बात भी सामने आई है। साथ ही वित्तीय दस्तावेजों को छिपाने और जानकारी देने में टालमटोल के आरोप भी लगे हैं।
कर्ज माफी प्रकरण (2018) में भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने सेविंग खाते की जांच, फर्जी बिलों की वसूली और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं धान खरीदी में 19.20 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है।
जांच जारी है—आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।







🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



