शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कथित कृत्य! स्कूल कार्यालय में शराब पीते मिले दो शिक्षक, पत्रकारों से अभद्रता का भी आरोप

addtext 08 01 11.54.24

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझरअमली से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक-मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से चखने के साथ शराब का सेवन करते हुए मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में मौजूद थे।

कार्यालय में कथित शराब पार्टी, कक्षाओं में नहीं हुई पढ़ाई

मीडिया टीम का दावा है कि निरीक्षण के समय तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि दो शिक्षक कथित रूप से नशे की हालत में मिले। आरोप है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत टी-शर्ट और कार्गो जींस में थे तथा शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था।

पत्रकारों से अभद्र व्यवहार का आरोप

मीडिया टीम का यह भी आरोप है कि जब शिक्षकों से इस संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कथित रूप से आक्रोशित होकर अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल अनुशासनहीनता का नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला माना जाएगा। जिस विद्यालय में बच्चों को संस्कार और अनुशासन की सीख दी जाती है, वहां इस प्रकार की कथित हरकतें शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top