धमतरी से सूरज साहू की रिपोर्ट
धमतरी – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर वन्यजीव-मानव संघर्ष की गंभीर घटना सामने आई है। बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के कर्राघाटी गांव में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे दो ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाद में तेंदुआ गांव के ही एक घर में मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे तेंदुआ धरम नेताम और गांधी राम के घर में घुस गया और सो रहे दोनों लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों ग्रामीण लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह तेंदुए को वहां से भगाया। घायलों को तत्काल नगरी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जानने के साथ चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में धरम नेताम को ₹5,000 तथा गांधी राम को ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।
इसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान तेंदुआ अंजोर सिंह नेताम के घर में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल वन विभाग तेंदुए की मौत के कारणों की जांच कर रहा है।
घटना के बाद पूरे कर्राघाटी गांव में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम गांव में लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की अपील की गई है। वन विभाग ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



