गरियाबंद | सन्सनी टाइम्स
गरियाबंद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अतरमरा नहर में बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट तैरते हुए पाए गए। नहर में संदिग्ध पैकेट दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पैकेटों को जब्त कर लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की लगातार सख्ती, चेकिंग अभियान और नाकेबंदी से घबराकर तस्करों ने गांजे से भरे करीब 15 पैकेट नहर में फेंक दिए और मौके से फरार हो गए। माना जा रहा है कि तस्कर पुलिस की घेराबंदी में फंसने के डर से अपने माल को पानी में बहाकर खुद बच निकलने की कोशिश कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि प्रत्येक पैकेट में लगभग 2 से 3 किलो गांजा भरा हुआ था। इस हिसाब से कुल बरामद गांजे की मात्रा काफी बड़ी मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए गांजे की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम नहर में गांजे के पैकेट मिलना जिले में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। लोगों ने पुलिस से इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने सभी पैकेटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात तस्करों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही संभावित मार्गों, संदिग्ध वाहनों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में लगातार चल रही सघन चेकिंग और नशे के खिलाफ अभियान का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। तस्करों में पुलिस कार्रवाई का भय बना हुआ है, जिसके चलते वे माल छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं।
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



