पखांजूर – फेसबुक के जरिए दोस्ती कर खुद को डॉक्टर बताने वाले एक आरोपी को पखांजूर पुलिस और साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के बैतूल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.98 लाख की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया और स्वयं को डॉक्टर बताते हुए विश्वास में लिया। इसके बाद शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹10.98 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
पीड़िता की शिकायत पर थाना छोटेडोंगर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (पूर्व प्रकरण के अनुसार दर्ज धाराएं 376(2), 417 और 420) के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रीतेश्वर भूमरकर (45 वर्ष), निवासी बैतूल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



