बिंजली डैम की मेढ़ पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, प्रशासन ने राहत-बचाव और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
नारायणपुर – जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान पर होने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हालात का जायजा लेने के लिए कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने गुरुवार को जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नम्रता जैन पालकी के आश्रित पारा चेचनपारा पहुंचीं, जहां उफनते नाले और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से बिंजली डैम की मेढ़ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और उफनते नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने का जोखिम न उठाएं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



