भारी बारिश बनी जानलेवा: नाला पार करते समय किसान की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

addtext 07 31 05.50.44

पखांजूर के डोटोमेटा गांव में दर्दनाक हादसा, खेत जाते समय तेज बहाव में बहा किसान; पुलिस ने शुरू की जांच

पखांजूर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोटोमेटा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उफान पर आए नाले को पार करने के दौरान किसान तेज बहाव की चपेट में आ गया।
मृतक की पहचान बिरजूराम कोवाची के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिरजूराम सुबह खेत जाने के लिए निकले थे। रास्ते में नाला पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में बह गए।
काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को नाले में उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पखांजूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र की नदी-नालियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और मौसम खराब होने पर अत्यधिक सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top