धनोरा थाना क्षेत्र के तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई, नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाने का अभियान तेज
पखांजूर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्र के ग्राम तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के प्रभाव को कमजोर करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों द्वारा बनाया गया लकड़ी का स्मारक ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों के प्रभाव को समाप्त करने और ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण निर्भय होकर सामान्य जीवन जी सकें।
नारायणपुर पुलिस ने कहा कि आमजन के सहयोग से नक्सल मुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



