राजनांदगांव -संस्कारधानी राजनांदगांव की ऐतिहासिक श्री गौशाला पिंजरापोल में गुरुवार को गौसेवा और गौसंवर्धन को नई दिशा देने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव-निर्मित गो-छाया परिसर का लोकार्पण और प्रस्तावित आधुनिक गौ-चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला के विकास के लिए 75 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में कृषि विकास एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिशेसर पटेल, समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, एम.डी. ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गौसेवक मौजूद रहे।
122 साल पुरानी सेवा की परंपरा
श्री गौशाला पिंजरापोल का इतिहास वर्ष 1904 से जुड़ा है। बताया गया कि उस समय करंट लगने से पांच गायों की मौत के बाद स्थानीय समाज ने गौ संरक्षण का संकल्प लिया और जनसहयोग से गौशाला की स्थापना की गई। पिछले 122 वर्षों से यह संस्था निरंतर गौसेवा, संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही है और आज राजनांदगांव की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।
आधुनिक सुविधाओं से मजबूत होगी गौसेवा
गौशाला परिसर में तैयार किए गए गो-छाया परिसर के लोकार्पण के साथ प्रस्तावित आधुनिक गौ-चिकित्सालय का भूमिपूजन भी किया गया। आयोजकों का कहना है कि इन सुविधाओं से बीमार, घायल और निराश्रित गौवंश के उपचार एवं संरक्षण की व्यवस्था और बेहतर होगी।
दानदाताओं ने भी खोला सहयोग का पिटारा
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया ने गौशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा जेठमल परिवार और सुमित ने भी 11-11 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की। महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मंत्री बोले— डॉक्टर भी देंगे गौशालाओं में सेवा
कृषि विकास एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सौ वर्ष से अधिक पुरानी इस आदर्श गौशाला ने समाज को प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों को नियमित रूप से गौशालाओं में सेवाएं देने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि गौवंश को बेहतर उपचार मिल सके।
“यह गौशाला नहीं, आस्था का तीर्थ है” — डॉ. रमन सिंह
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की श्री गौशाला पिंजरापोल केवल एक गौशाला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और आस्था का तीर्थ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2005 में भी गौशाला के लिए सहयोग दिया था और अब इसके विस्तार के लिए 75 लाख रुपये की नई सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने गौसेवा से जुड़े सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज और शासन के सहयोग से यह संस्था आने वाले वर्षों में और अधिक विकसित होगी।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



