राजनांदगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन: मोदी सरकार के खिलाफ रैली, जयस्तंभ चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन

addtext 07 22 04.28.40

राजनांदगांव _ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए झूमाझटकी और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top