‘मेहनत का सम्मान करो, परीक्षाओं में पारदर्शिता लाओ’ के नारों के साथ युवाओं ने भ्रष्ट व्यवस्था पर उठाए सवाल
राजनांदगांव _ दिल्ली में कथित पेपर लीक मामलों और Gen Z Protest के समर्थन में राजनांदगांव में युवाओं और छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद करने की घोषणा की है। आंदोलन से जुड़े शिवशंकर सिंह ने कहा कि यह किसी जाति, धर्म, वर्ग, संगठन या राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की आवाज है जो अपने भविष्य के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं।
जारी बयान में कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र प्रतिदिन लंबे समय तक अध्ययन करते हैं और उनके पीछे परिवार के वर्षों का संघर्ष, त्याग और आर्थिक सहयोग जुड़ा होता है। ऐसे में यदि पेपर लीक, भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण उनकी मेहनत प्रभावित होती है, तो यह केवल छात्रों का नहीं बल्कि पूरे देश के भविष्य का मुद्दा बन जाता है।
बयान में कहा गया कि आज देशभर के युवा निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मेहनत के बावजूद ईमानदार अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिलेंगे, तो युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा।
आंदोलन के माध्यम से युवाओं ने मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो और अभ्यर्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
शिवशंकर सिंह ने कहा कि राजनांदगांव से उठने वाली यह आवाज देशभर के युवाओं की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है और इसे दिल्ली तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य मांगें
प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर सख्त कार्रवाई हो।
युवाओं की मेहनत और भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
निष्पक्ष एवं भरोसेमंद भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए।
नोट: यह खबर आयोजकों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और उनके दावों पर आधारित है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



