राजनांदगांव। जिले के ग्रामीण विकास और कृषि अधोसंरचना को नई मजबूती देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को 20 करोड़ 1 लाख 67 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंडी निधि से 2.39 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 181 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 क्लस्टर की 51 ग्राम पंचायतों के सरपंचों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदर्श कृषि उपज मंडी राजनांदगांव प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शामिल है, जहां किसानों और व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मंडी निधि का अधिकतम उपयोग ग्रामीण अधोसंरचना के विकास में होना चाहिए।
कार्यक्रम में किसानों को अरहर और सोयाबीन के बीज वितरित किए गए। वहीं, मिनीमाता महिला स्व-सहायता समूह को स्वरोजगार के लिए 1.10 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से धान के साथ दलहन, तिलहन और कम पानी वाली फसलों की खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता दे रही है। उन्होंने किसानों को पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और उद्यानिकी से भी आय बढ़ाने की सलाह दी।
सांसद संतोष पांडे ने कहा कि जल संरक्षण, पौधरोपण और फसल विविधीकरण भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से ग्रीष्मकाल में धान की खेती से बचने और टिकाऊ कृषि पद्धति अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



