कोरकोट्टी नक्सली हमले के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी अंकिता शर्मा ने शहीद परिवारों से किया संवाद।
राजनांदगांव में शहीदों को नमन: कोरकोट्टी नक्सली हमले के 29 वीर जवानों की शहादत को सलाम, शहीद परिवारों का सम्मान
राजनांदगांव _ 12 जुलाई 2009 को कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों की पुण्य स्मृति में रविवार को राजनांदगांव पुलिस ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय एसपी विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद रक्षित केंद्र स्थित शहीद स्मारक में सभी 29 शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहीद परिवारों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा देश और समाज के लिए प्रेरणा बना रहेगा तथा उनके परिवारों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
21 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शहीदों की स्मृति में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानव सेवा के माध्यम से वीर शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि दी।
जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों को दिया भरोसा
कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, शहीद परिवारों के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने वीर शहीदों की राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



