राजनांदगांव में बिना लाइसेंस उर्वरक फैक्ट्री पर छापा: 2485 बोरी खाद और कच्चा माल जब्त, जांच शुरू
कातलवाही गांव में छापेमारी, उर्वरक और कच्ची सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई।
राजनांदगांव में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही उर्वरक फैक्ट्री से 2485 बोरी खाद जब्त
राजनांदगांव। जिले में नकली और बिना लाइसेंस उर्वरक के निर्माण पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कातलवाही स्थित एक निजी उर्वरक निर्माण इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से 2485 बोरी उर्वरक एवं बड़ी मात्रा में कच्ची सामग्री जब्त की गई। विभाग ने सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कानूनों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग के उड़नदस्ता दल ने किसान मित्र स्वस्तिक ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक आवश्यक लाइसेंस और वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने परिसर में रखी उर्वरक सामग्री को जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
कई प्रकार की उर्वरक सामग्री मिली
कार्रवाई के दौरान विभाग ने प्रोम, बायोचार, प्रिज्म चैंपियन, ह्यूमिक एसिड, कंपोस्ट पाउडर, रॉक फॉस्फेट और बायो एनपीके सहित विभिन्न प्रकार की उर्वरक सामग्री जब्त की। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है। साथ ही उत्पादन एवं भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



