नामदेव टाइम्स के 22वें स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन, 101 महिलाओं सहित पत्रकार होंगे सम्मानित
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र नामदेव टाइम्स के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 एवं 23 जुलाई 2026 को राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरवपथ में राज्य स्तरीय दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सूत्रधार एवं नामदेव टाइम्स के संपादक दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया गया है। समारोह में प्रदेशभर से चयनित 101 महिलाओं को “नारी शक्ति अवार्ड-2026” से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को “श्री गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण” प्रदान किया जाएगा।
सम्मानित प्रतिभाओं को दी जाएगी पांच विशेष सम्मान सामग्री
दिनेश नामदेव ने बताया कि दोनों सम्मान श्रेणियों के चयनित प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के हाथों मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सम्मान समारोह को गरिमामय और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
पहले दिन पत्रकारिता की दशा और दिशा पर होगी परिचर्चा
दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 22 जुलाई को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। उद्घाटन सत्र में पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर “पत्रकारिता की दशा और दिशा” विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण के रूप में मुख्य अतिथि का आम फलों से तुलादान किया जाएगा, जबकि अध्यक्षता कर रहे विशिष्ट अतिथि को बूंदी लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया जाएगा।
आंचलिक कवि सम्मेलन भी रहेगा आकर्षण का केंद्र
प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों की सहभागिता से आंचलिक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
दूसरे दिन चिरई जामुन से होगा मुख्य अतिथि का तुलादान
समारोह के समापन दिवस 23 जुलाई को मुख्य अतिथि का मौसमी फल चिरई जामुन से तुलादान किया जाएगा। वहीं अध्यक्षता कर रहे अतिथि को बूंदी लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान एवं पत्रकारिता अलंकरण के चयनित प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन की विशेष व्यवस्था
आयोजन समिति ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सम्मानित महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए पृथक-पृथक आवास व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही दोनों दिनों तक सुबह और शाम के भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।
आयोजन समिति का गठन, विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है। शेख मुस्ताख कासिम भाई, प्रदेश संवाददाता नामदेव टाइम्स, को कार्यक्रम का संयोजक एवं व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा एवं पृथक आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी हनु नायक (हनुमान), दुर्ग को सौंपी गई है। वहीं आदित्य शिवम (अधिवक्ता, दुर्ग) तथा हर्ष अग्रवाल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बिलासपुर) को नामदेव टाइम्स का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य
आयोजन समिति में ऋषिकेशनदास (रायपुर संभाग), ईश्वर श्रीवास, धीरज द्विवेदी, राजीव लोचन मिश्रा, अमर मलिक (डोंगरगढ़), नुरून निशा (दुर्ग), कांति मौर्य (राजनांदगांव), वैभव माधवानी (बालोद), रवि कुमार साहू (गुंडरदेही), विजय आनंद सोनी (भंवरमरा), तरुण पटेल (संपादक, राजधानी रिपोर्टर), एवं कमलेश यादव (एडिटर, सत्यसांई दर्शन लाइव) सहित अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
प्रदेशभर के पत्रकारों और महिलाओं में उत्साह
इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर पत्रकार जगत एवं महिला समाजसेवियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
— रिपोर्ट : सनसनी टाइम्स डेस्क, राजनांदगांव

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



