शशिकांत देवांगन | राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) | SANSANI TIMES
राजनांदगांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी राधेश्याम ठाकुर को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, राधेश्याम ठाकुर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर उनका व्यवहार भी अनुचित और असहयोगपूर्ण बताया गया।
मामला तब और गंभीर हो गया, जब मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान राधेश्याम ठाकुर बिना किसी अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हो गए। इसे प्रशासन ने गंभीर अनुशासनहीनता, शासकीय दायित्वों की अवहेलना और सेवा नियमों का खुला उल्लंघन माना।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 के उल्लंघन तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में राधेश्याम ठाकुर का मुख्यालय सीडीपीओ कार्यालय छुरिया निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी कर्मचारियों के बीच सतर्कता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई को “खबर का असर” भी माना जा रहा है, क्योंकि मामले के सामने आने के बाद त्वरित रूप से सख्त निर्णय लिया गया।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



