
27 वर्षीय मिलाप सिंह ध्रुवा और 25 वर्षीय पत्नी मंजुला की मौत; अमलीपदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अस्पताल भेजे, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजीपदर के अड़ारपारा में एक ही परिवार के पति-पत्नी की कुछ घंटे के अंतराल में मौत से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। मृतकों की पहचान मिलाप सिंह ध्रुवा (27) और उनकी पत्नी मंजुला ध्रुवा (25) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले मिलाप सिंह की मौत हुई। इसके कुछ घंटे बाद उनकी पत्नी मंजुला की भी मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी गांव से बाहर खेती क्षेत्र में बने मकान में रहते थे।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी वर्ष 2026 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। परिजनों के मुताबिक मिलाप पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुका था। हालांकि, दंपती द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सोमवार सुबह कराए जाने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
बताया गया है कि मिलाप सिंह के पिता का वर्ष 2018 में निधन हो चुका था और परिवार में उनकी मां हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत के बीच क्या परिस्थितियां थीं, घटना से पहले उनके बीच क्या हुआ और मौत की वास्तविक वजह क्या है—इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
महत्वपूर्ण: आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


