राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, एक बुजुर्ग सहित ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत; 3 लोग अन्य हुए घायल

addtext 09 02 03.41.48

राजनांदगाँव -छुरिया थाना क्षेत्र के गहीराभेड़ी-भोलापुर में मंगलवार रात हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार
राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 से 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा ग्राम गहीराभेड़ी और भोलापुर के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल छुरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत बिगड़ने पर राजनांदगांव रेफर
घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव के पेन्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने या जोरदार टक्कर हुई। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के सही कारणों और वाहनों की गति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। हादसे में मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बाइट: कीर्तन राठौर, एएसपी राजनांदगांव
रिपोर्टर: नितिन खोब्रागढ़े
लोकेशन: राजनांदगांव
वेब हेडलाइन:
राजनांदगांव में मौत का टक्कर! बाइक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 4 की मौत, 2-3 घायल; छुरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप
थंबनेल लाइन:
भीषण सड़क हादसा!
बाइक-स्कॉर्पियो भिड़ी, 4 की मौत

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top