
सूरज साहू की रिपोर्ट
धमतरी -छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ED की टीम सुबह करीब दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि करीब 8 सदस्यीय टीम घर के अंदर दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है।
जेल में बंद हैं रामगोपाल अग्रवाल
ED की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब रामगोपाल अग्रवाल पहले से जेल में बंद हैं। जांच एजेंसी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में कुछ दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार किया था। अब उनके धमतरी स्थित आवास पर हुई कार्रवाई को जांच की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
घर के अंदर दस्तावेजों की जांच
रेड के दौरान ED की टीम ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जांच के दौरान टीम को कौन-कौन से दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।
कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर
रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके आवास पर ED की कार्रवाई ने एक बार फिर कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल ED की ओर से जांच के दौरान बरामद सामग्री या दस्तावेजों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होने की संभावना है।
नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है। ED की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई के अंतिम निष्कर्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


