
गरियाबंद -जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल जतमई धाम में करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन स्नेचिंग के मामले में छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र की कथित चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 6 महिलाओं समेत कुल 7 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 9 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे जतमई धाम में रायपुर के फरफौद निवासी नेमिन चंद्राकर को निशाना बनाया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी सोने की चेन झपटी और वारदात के बाद महाराष्ट्र नंबर की कार से फरार हो गए।
महाराष्ट्र नंबर की कार बनी पुलिस की अहम कड़ी
घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जतमई धाम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक महाराष्ट्र नंबर की कार पुलिस के रडार पर आई।
पुलिस ने MH 49 CS 2471 नंबर की कार के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने महाराष्ट्र से जुड़े आरोपियों तक पहुंच बनाई और कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अब गैंग के अन्य वारदातों में शामिल होने और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
मामले में थाना छुरा में धारा 304(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर गैंग सक्रिय होने की आशंका
जतमई धाम जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे होंगे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


