
राजनांदगांव -डोंगरगांव -नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
होटल में नाश्ता लेने की बात कहकर निकली थी बालिका
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से होटल में नाश्ता लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और बालिका की सहेलियों से पूछताछ कर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना डोंगरगांव में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
उत्तर प्रदेश तक पहुंची पुलिस की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी भेजा गया।
पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 9 अगस्त 2026 को ग्राम निहालीपुरवा, थाना फूलबेहड़, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के साथ आरोपी मोहित कुमार गौतम (23 वर्ष), पिता राधेश्याम गौतम, निवासी निहालीपुरवा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया अपराध, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस के मुताबिक पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव और आरक्षक चन्द्रकांत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस ने नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश तक पहुंचकर कार्रवाई की।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


