
भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में अभियान का भव्य शुभारंभ, पोस्टर का हुआ विमोचन; युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प
बालोद -भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बालोद ने जिले के युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को ‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया। भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के पोस्टर का विमोचन भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती संध्या पनघनिया की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रभारी अंजिनेश शुक्ला एवं सह-प्रभारी अमन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने पर जोर
‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भाजयुमो से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से युवा शक्ति को संगठित कर जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे में युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
शहीद परिवारों के घर पहुंचकर किया सम्मान
अभियान के शुभारंभ के बाद भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले के शहीद परिवारों के निवास पर पहुंचे। यहां शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस दौरान शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद परिवारों का सम्मान राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना का प्रतीक है।
ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना टुवानी, भाजयुमो बालोद सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत, अर्जुन्दा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष नवीन राजपूत, शहर मंडल महामंत्री कमल बजाज, शहर मंडल कोषाध्यक्ष समकित सांखला सहित पवन यादव, अर्पित दुबे, रमेश नहाटा, प्रवीण शारदा, लवण साहू, लालवीर राजपूत, चित्रेश देशमुख, नरेश आहुजा, तेशांत देशमुख एवं हर्षित यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान से बढ़ेगी भाजयुमो की जमीनी पकड़
‘जॉइन भाजयुमो बालोद’ अभियान को जिले में युवा शक्ति को संगठनात्मक मंच से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अभियान के जरिए जहां नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास होगा, वहीं सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


